Electric Cars: इन 5 कार के दिवाने हुए भारतीय लोग, देखें सभी की कीमत

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में जारी आंकड़े बताते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री देश में तेजी से बढ़ रही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों की पहली पसंद बनी है।;

Update: 2022-10-28 08:03 GMT

Top 5 Best Selling Electric Cars in India: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। लोग अब इलेक्ट्रिक कार (electric car) खरीदना पसंद कर रहे हैं। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों की खरीद को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हीं सब का नतीजा है कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या (electric vehicles in India) में तेजी से इजाफा हो रहा है।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2022 के महीने में 3419 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। पिछले साल सितंबर महीने के मुकाबले 172% और 5.62% मासिक ग्रोथ देखने को मिली है। टाटा मोटर्स देश में सबसे अधिक ईवी कार बेचने वाली कंपनी बन गई है। कुल बिक्री में अकेले टाटा की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अगस्त 2022 में 2765 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, टाटा नेक्सन ईवी सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है।

सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 ईवी कार

Tata Nexon EV: सितंबर 2022 में टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी ने इस कार की कुल 2847 यूनिट्स सेल की। Tata Nexon EV की एक्स शोरूम प्राइज 14.99-20.04 लाख रुपये है।

Tata Tigor EV: लिस्ट में दूसरी कार भी टाटा मोटर्स की ही टियागो ईवी है। सितंबर के महीने में इस कार की 808 यूनिट्स सेल हुई है। Tata Nexon EV की एक्स शोरूम प्राइज 12.24 लाख रुपये है।

MG ZS EV: इलेक्ट्रिक सेगमेंट कार का जिक्र होते ही एमजी मोटर का नाम आता ही है। एमजी जेडएस ईवी की 412 यूनिट्स सितंबर महीने में बिकी है। MG ZS EV एसयूवी कार की एक्सशोरूम प्राइज 22.58 लाख रुपये है।

Hyundai Kona Electric: कोरियाई कार कंपनी Hyundai ने देश में Kona Electric की 121 यूनिट्स बेची है। Hyundai Kona Electric की एक्स शोरूम प्राइज 23.84 लाख रुपये है।

BYD e6: टॉप 5 की लिस्ट में चीनी कंपनी BYD की e6 MPV ईवी कार भी शामिल है। कंपनी ने इस कार की पिछले महीने 63 यूनिट बेची है। कार की एक्स शोरूम प्राइज 29.15 लाख रुपये है।

Tags:    

Similar News