'ऑफिस आ रहे हैं तो घर लौट जाएं', Elon Musk ने शुरू की कर्मचारियों की छंटनी, Twitter Office को जड़ा ताला

अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए, यह मैसेज ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को आज भेजा है। आज से ही कंपनी ने छंटनी की प्रक्रिया शुरू (twitter layoffs) कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर ऑफिस को भी आज से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।;

Update: 2022-11-04 05:53 GMT

Twitter Employees Layoffs: एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर टेकओवर (Twitter takeover) के बाद से ही खबरें सामने आ रही थी कि कई कर्मचारियों (twitter employees) की जॉब जा सकती है। अब ये सभी कयास सही साबित होते हुए दिख रहे हैं। आज से ही कंपनी ने छंटनी की प्रक्रिया शुरू (twitter layoffs) कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो छंटनी प्रक्रिया की वजह से आज ट्विटर ऑफिस को अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया है।

ट्विटर ने आज शुक्रवार के दिन अपने कर्मचारियों को ऑफिस नहीं आने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईमेल भेजकर कहा कि उनकी नौकरी रहेगी या नहीं रहेगी, इसके बारे में उन्हें मेल के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के भेजे गए मेल में ट्विटर ने लिखा, 'हम शुक्रवार को हमारी ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। इससे ट्विटर के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई कर्मचारी प्रभावित होंगे, लेकिन दुर्भाग्य से यह कदम उठाना आवश्यक हो गया है ताकि ट्विटर को सफलता के रास्ते पर ले जाया जा सके।'

आगे लिखा, 'अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए। अगर इस प्रक्रिया के बाद आपकी नौकरी प्रभावित होती है तो आपको ई-मेल के जरिए एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा। अगर किसी कर्मचारी को twitter-hr@ से शुक्रवार को 5PM PST मेल नहीं मिलता है तो peoplequestions@twitter.com पर संपर्क करें।'

50% कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

अक्टूबर 27 को एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर को खरीदा। ट्विटर का बॉस बनने के बाद ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सीगल (Ned Segal) हटा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एलन मस्क ऑपरेशन क्लीन शुरू करने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क 3000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर मस्क 50% कर्मचारियों की छंटनी करते हैं तो 3700 वर्कर्स की नौकरी चली जाएगी। मस्क के ट्विटर मालिक बनने के बाद कंपनी के अधिकतर कर्मचारी परेशान हैं। ट्विटर इंजीनियर्स को तो सप्ताह में 7 दिन और हर दिन 12 घंटे काम करने का आदेश दिया गया है। 

Tags:    

Similar News