Upcoming Cars: जनवरी 2023 में लॉन्च होने वाली हैं ये 5 कार, Mahindra से लेकर Toyota की गाड़ी मचाएंगी धमाल

नए साल की शुरुआत में कार निर्माता कंपनियां अपनी नई गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है। जनवरी 2023 के महीने में भारतीय ऑटो बाजार में कई कार आएंगी।;

Update: 2022-12-17 08:54 GMT

Upcoming Cars in January 2023: नए साल की शुरुआत होने के साथ भारतीय ऑटो बाजार (Indian auto market) गुलजार होने वाला है। साल के पहले महीने जनवरी में ही मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टोयोटा (Toyota), एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) और कई अन्य कंपनियों की गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं। ऑटो एक्सपो 2023 में कई गाड़ियां (vehicles) पेश होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं जनवरी 2023 (January 2023) में लॉन्च होने वाली गाड़ियों की डिटेल्स...

Toyota Innova Hycross

भारतीय मार्केट में न्यू टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जनवरी के महीने में डेब्यू करने जा रही है। कार 2.0-litre NA पेट्रोल और 2.0-litre पेट्रोल-हाइब्रिड वेरिएंट में पेश हो सकती है। ARAI सर्टिफिकेशन के मुताबिक, हाइब्रिड MPV की फ्यूल एफिशिएंसी 21.1km/l है। इनोवा हाईक्रॉस पांच वेरिएंट G, GX, VX, ZX और ZX (O) में उपलब्ध होगी। G और GX वेरिएंट केवल एक पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होंगे, जबकि अन्य वैरिएंट में एक विकल्प के रूप में एक मजबूत-हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। कार की कीमत 17.50 लाख से 29.00 लाख के बीच हो सकती है।

Mahindra XUV400

महिंद्रा एसयूवी400 ईवी को भारत में पेश किया जा चुका है, लेकिन कार की रिजर्वेशन, टेस्ट ड्राइव और बिक्री जनवरी 2023 से शुरू होगी। नई XUV400 का इलेक्ट्रिक मोटर 310Nm का अधिकतम टॉर्क और 150bhp की पावर पैदा करता है। EV की अधिकतम गति 150km/h होने का दावा किया गया है और गाड़ी 0 से 100km/h स्प्रिंट को केवल 8.3 सेकंड में कर सकता है। एक बार चार्ज करने पर इसकी सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर बताई जा रही है। 50kW फास्ट चार्जर से 50 मिनट में बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। महिंद्रा ने कार की कीमतों का ऐलान नहीं किया है लेकिन 18 लाख से लेकर 20 लाख के बीच हो सकती है।

MG Hector Facelift

5 जनवरी 2023 को एमजी मोटर इंडिया नई हेक्टर एसयूवी को हमारे बाजार में पेश करेगी। हेक्टर और हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा। दोनों वेरिएंट्स को कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ लाया जा रहा है। नई एमजी हेक्टर में 14-inch HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी होगा। एमजी अपकमिंग एसयूवी कार की कीमत 14.49 लाख से लेकर 20.99 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।

Maruti Baleno Cross

ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी नई बलेनो क्रॉस को पेश करने जा रही है। कार का BS6 अनुरूप 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 102bhp और 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध होने की संभावना है। कार की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये हो सकती है।

Citroen C3 EV

ऑटो कंपनी Citroen नए साल की शुरुआत के साथ ही अपनी नई C3-आधारित EV लाने वाली है। नई ईवी में इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए 50kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो फ्रंट एक्सल पर होगा। इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन 134bhp की अधिकतम शक्ति और 260Nm का टार्क पैदा करता है और 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

Tags:    

Similar News