Upcoming Cars October 2022: दिवाली से पहले लॉन्च होंगी ये 7 गाड़ियां, यहां देखें कीमत और अन्य डिटेल्स

दिवाली के पहले अक्टूबर के महीने में नई कारें ल़ॉन्च होने वाली है। अक्टूबर में आपको पेट्रोल-डीजल से लेकर नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मौका मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि अक्टूबर 2022 में कौन-कौन सी कारें लॉन्च होंगी।;

Update: 2022-09-30 07:59 GMT

Upcoming Cars October 2022 In India: भारत में फेस्टिवल सीजन (festival season) की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारों पर भारतीय लोग नई गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में ऑटोमोबाइल कंपनियां (automobile companies) नई-नई गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं। अगर आप भी अक्टूबर महीने में कार खरीदने का सोच रहे हैं तो लिए यह रिपोर्ट काफी अधिक फायदेमंद साबित होगी। इस रिपोर्ट में हम आपको दिवाली से पहले अक्टूबर महीने में लॉन्च (upcoming cars october 2022) होनी वाली कारों के बारे में जानकारी देंगे।

Lexus UX: महीन के शुरुआती दिनों में ही लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेक्सस अपनी UX एसयूवी को मार्केट में उतारने वाली है। लेक्सस यूएक्स कार 4 अक्टूबर के दिन लॉन्च होने वाली है। कार पावरट्रेन और 1987 cc के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। Lexus UX की कीमत 40 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है।


Renault Arkana: यह कार 5 अक्टूबर के दिन लॉन्च होगी। रेनो अरकाना कार 1493cc डीजल इंजन के साथ आने की संभावना है। कार की शुरुआती कीमत 20 लाख हो सकती है।


BMW X6 M50i: लग्जरी कार के लिए जानी जानें वाली ऑटोमोबाइल कंपनी BMW भी दिवाली से पहले अपनी नई कार को लाने वाली है। बीएमडबल्यू X6 M50i लग्जरी सेगमेंट कार 10 अक्टूबर के दिन लॉन्च होगी। कार के साथ 2,998cc इंजन मिल सकता है। कार की कीमत 1.39 करोड़ रुपये के आसपास होगी।


BYD Atto 3: लिस्ट की अगली कार इलेक्ट्रिक सेगमेंट की है। महीने की 11 तारीख को BYD की ओर से अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 3 को लॉन्च किया जाएगा। कार की कीमत 30 लाख के करीब होने की संभावना है।


Hyundai IONIQ 5: हुंडई की इस कार पर ग्राहकों की नजर बनी हुई है। कंपनी लंबे समय से कार की टेस्टिंग कर रही है। हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 14 अक्टूबर के दिन लॉन्च होगी। इलेक्ट्रिक सेगमेंट Hyundai IONIQ 5 कार की कीमत 50 लाख रुपये हो सकती है।


Mercedes-Benz GLB: लिस्ट की अगली कार भी लग्जरी सेगमेंट की है। मर्सिडीज 15 अक्टूबर के आसपास अपनी बेंज GLB को मार्केट में पेश कर सकती है। कार की कीमत 40 लाख से शुरु होने की उम्मीद है।


MG Hector 2022: 15 अक्टूबर के दिन ही MG Hector का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होगा। कार कई बदलाव और 1,956 cc के डीजल इंजन के पेश की जाएगी। 18 लाख रुपये के करीब कार की कीमत होगी।



Tags:    

Similar News