तहलका मचाने आ रहा है Tata Nexon EV का नया अवतार, ये ईवी कार देगी 400km तक की रेंज!
Tata Nexon Coupe EV: कंपनी ने टाटा नेक्सन के नए अवतर को लॉन्च करने का फैसला लिया है। जिसे ज्यादा रेंज के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा।;
भारतीय ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के मामले टाटा नेक्सन (Tata Nexon EV) को काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की काफी डिमांड रहती है। इसमें सफलता देखते हुए कंपनी ने इस कार को नए अवतर में लॉन्च करने का फैसला लिया है। टाटा नेक्सन के ईवी (Nexon EV) को अब ज्यादा रेंज के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) के बड़े वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसे टाटा टाटा नेक्सन ईवी कॉप (Tata Nexon EV Coupe) के नाम से जाना जा सकेगा। इसके लॉन्च होने पर अन्य कार निर्माता कंपनियों को बड़ी टक्कर मिलेगी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...
टाटा नेक्सन ईवी कॉप (Tata Nexon EV Coupe)
बताया जा रहा है कि टाटा नेक्सन ईवी कॉप को अधिक रेंज के साथ पेश किया जाएगा, जोकि 400 किलो मीटर तक की रेंज देगी। मौजूदा टाटा नेक्सन ईवी कार 312 किलो मीटर की रेंज देती है। अगर टाटा नेक्सन का नया अवतार ज्यादा रेंज में आता है तो अन्य ईवी कार्स से तगड़ा मुकाबला हो सकता है।
इसलिए प्रसिद्ध है टाटा नेक्सन ईवी
लोगों के बीच टाटा नेक्सन ईवी की ज्यादा डिमांड होने का कारण उसकी कीमत है। ईवी सेगमेंट में इसे भारत की सबसे सस्ती एसयूवी कार माना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 13।99 लाख रुपये से 15।99 लाख रुपये है। इस रेंज में अभी तक कोई दूसरी ई-कार शामिल नहीं हुई है, ऐसे नें टाटा नेक्सन ईवी ज्यादा प्रसिद्ध है।
Tata Nexon EV Specifications & Features
टाटा नेक्सन ईवी में लिक्विड कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड लिथियम आयन की 30.2 kWh बैटरी है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 312 किलोमीटर तक का रेंज देती है। ये कार 9.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा रफ्तार देती है। इस कार में परमानेंट मैगनेट AC मोटर है।