Valentine Day 2022: इस वैलेंटाइन पार्टनर को क्या Gift दें इसका नहीं है कोई Idea? तो यहां से जानिए...

Valentine Day 2022 Best Gifts Idea: अगर आप भी कोई टेक डिवाइस गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर वैलेंटाइन डे सेल का लाभ उठाकर अपने पार्टनर के लिए सस्ती कीमत में बेस्ट गिफ्ट बाय कर सकते हैं।;

Update: 2022-02-03 06:48 GMT

14 फरवरी के दिन दुनियाभर में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022) को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं। हर कोई चाहता है कि अपने पार्टनर को इस दिन कुछ ऐसा खास गिफ्ट (Valentine Day Gift Ideas) दिया जाए जिससे वो खुद को स्पेशल समझें और उनकी जिंदगी में वो क्या अहमियत रखते हैं उन्हें फील करवा सकें।

आजकल ज्यादातर लोग इलेक्ट्रोनिक डिवाइज्स (Electronic Devices Gifts) को ज्यादा पसंद करते हैं। इस तरह के डिवाइस गिफ्ट (Valentine Day Gift Ideas 2022) में मिलना या किसी को गिफ्ट करना खास हो सकता है। क्योंकि, ये एक यूजफुल गिफ्ट्स (Useful Gifts Ideas) भी मानें जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को यूजफुल गिफ्ट देते हैं तो उसका इस्तेमाल करते समय वो आपको जरूर याद करेंगे। ऐसे में आपका प्यार उनके लिए कभी कम ही नहीं हो सकेगा।

अगर आप भी कोई टेक डिवाइस गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर वैलेंटाइन डे सेल (Amazon Valentine Day Sale) का लाभ उठाकर अपने पार्टनर के लिए सस्ती कीमत में बेस्ट गिफ्ट बाय कर सकते हैं। इस वैलेंटाइन सेल में स्मार्टफोन से लेकर अन्य गैजेट्स पर छूट दी जा रही है। आइए आपको कुछ गिफ्ट के बारे में बताते हैं...

वन प्लस स्मार्ट बैंड (OnePlus Smart Band)

वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। हेल्थ कॉन्शियस पर्सन के लिए तो ये बेस्ट गिफ्ट माना जाता है। आप OnePlus Smart Band को अमेजन सेल से केवल 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं।

ओपो वायरलेस ब्लूटूथ (OPPO Wireless Bluetooth)

अमेजन से आप OPPO का Enco M32 ब्लूटूथ वायरलेस इयरबड्स खरीद सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग वायरलेस ब्लूटूथ यूज करना पसंद करते हैं और ये काफी ट्रेंडी भी माना जाता है। इस बार पार्टनर को OPPO Enco M32 वायरलेस ब्लूटूथ गिफ्ट कर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

पावर बैंक (Power Bank)

अपने पार्टनर को पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वो अपने फोन को कभी भी कही भी चार्ज कर सकते हैं। 10 से 20 हजार mAh बैटरी वाले पावर बैंक बेस्ट होंगे। ये आपको अमेजन पर 1000 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है।

स्मार्टफोन (Smartphone)

वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। अमेजन सेल में आपको कम कीमत और ऑफर को अप्लाई कर सस्ते और अच्छे फोन मिल सकते हैं। गिफ्ट के 10 हजार रुपये से 50 हजार रुपये की कीमत में स्मार्टफोन के कई ऑप्शन मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News