क्या आपकी भी गाड़ी को किसी ने ठोक दिया? तो बस इस आसान तरीके से लगा लें उसका पता

Vahan Website: सबसे जरूरी है कि वाहन की सरकार जानकारी मौजूद होनी चाहिए। साथ ही वाहन के बार पता लगाने का सही तरीका आता हो। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आपके लिए वाहन की जानकारी हासिल करना आसान हो सकेगा।;

Update: 2022-03-27 06:15 GMT

अगर सड़क पर वाहन को लेकर जाया जाए तो उस पर खरोच आना या थोड़ा बहुत लग जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, गाड़ी खड़ी होने पर कोई ठोक कर चला जाए तो हमारी पूरी कोशिश उसके बारे में पता करने की होती है। न सिर्फ आसपास के लोगों से जानकारी हासिल करते है बल्कि कैमरे में भी गाड़ी का नंबर देखते हैं। इस तरह की अलग-अलग परिस्थितियों अगर आप भी अन्य वाहन की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरीके मौजूद हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...

ऐसे मिलेगी जानकारी 

सबसे जरूरी है कि वाहन की सरकार जानकारी मौजूद होनी चाहिए। साथ ही वाहन के बार पता लगाने का सही तरीका आता हो। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आपके लिए वाहन की जानकारी हासिल करना आसान हो सकेगा। सरकारी की वाहन नामक वेबसाइट से आप गाड़ी की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानकारी हासिल करने का ऑनलाइन तरीका

ये तो आप भी जानते हैं कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को एक खास सीक्वेंस में बनाया जाता है, जोकि एक सरकारी नजर की तरह काम करता है। सरकारी नियम के मुताबिक वाहन में रजिस्ट्रेशन नंबर और आईडी का होना जरूरी है। अगर आप किसी की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो गाड़ी का नंबर होना जरूरी है। अगर किसी नए वाहन की जानकारी हासिल करनी हो तो ये काम आसान होता है। जबकि, पुराने वाहन में आपकी मेहनत बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको उनकी जानकारी और सही मालिक की पहचान करनी होती है। 

वाहन की जानकारी कैसे मिलेगी

आप जिस भी गाड़ी की जानकारी हासिल करना चाहते हैं उसके लिए आपको इस वाहन https://vahan.nic.in/ पोर्टल पर जाना होगा। इस वेबासाइट का पेज ओपन होने के बाद आपको Know Your Vehicle Details पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक ओर नया पेज ओपन हो जाएगा। जहां आपको टॉप पर वाहन संबंधित जानकारी हासिल हो सकेगी। रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसी नंबर, क्लास और वाहन के मालिक नाम आदि जानकारियां मिल जाती है।

Tags:    

Similar News