Myntra के लोगो में छिपा है आपत्तिजनक चित्र, केस दर्ज होने के बाद जागी कंपनी
Myntra ने पिछले साल दिसंबर में एक एनजीओ कार्यकर्ता द्वारा दायर शिकायत के बाद अपने वर्तमान लोगो में बदलाव करने का फैसला किया है। शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया कि फैशन ई-रिटेलर का लोगो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक है।;
ई-कॉमर्स (E-commerce) की बड़ी वेबसाइट Myntra के लोगो (Logo) पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल कंपनी के लोगो को महिलाओं ने आपत्तिजनक बताया है। इस मामले में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में केस भी दर्ज कराया गया है, जिसके बाद कंपनी ने लोगो में बदलाव करने का फैसला ले लिया है। Myntra ने पिछले साल दिसंबर में एक एनजीओ कार्यकर्ता द्वारा दायर शिकायत के बाद अपने वर्तमान लोगो में बदलाव करने का फैसला किया है।
शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया कि फैशन ई-रिटेलर का लोगो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक है। जिसके बाद मुंबई साइबर पुलिस ने ई-कॉमर्स फर्म के अधिकारियों से मुलाकात की। कंपनी ने कथित तौर पर कहा कि लोगो बदलने के लिए उन्हें एक महीने का समय चाहिए।
Here is the New Logo From @myntra #MyntraLogo #Myntra https://t.co/lHhxhOz7Y8 pic.twitter.com/uC0w77alwi
— Men's Day Out (@MensDayOutIndia) January 30, 2021
रिपोर्ट्स के अनुसार, नाज पटेल ने एनजीओ अवेस्ता फाउंडेशन के एक सदस्य ने मुंबई पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है और Myntra का यह लोगो हटवाने की मांग की। साथ ही, नाज पटेल ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया में कई प्लेटफॉर्म पर भी उठाया। लोगो पर आपत्ति होने के बाद मिंत्रा ने बड़ा फैसला लिया है।
कंपनी का कहना है कि वह अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर जल्द ही लोगो बदल देगी। इसके अलावा पैकिंग मैटीरियल पर भी लोगो में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए नए लोगो के साथ पैकिंग मैटीरियल छपाई के लिए भेज दिया गया है। कंपनी जल्द ही अपनी वेबसाइट, ऐप और साथ ही सभी पैकेजिंग सामग्री पर लोगो में बदलाव करेगी।