World First Cars: 1769 में बनी दुनिया की पहली कार, फीचर्स देख उड़ेंगे होश

World First Car: क्या आपने कभी ये सोचा है कि दुनिया की पहली कार (World First Car) कैसी दिखती होगी, यह चलती कैसे होगी, इसकी कीमत क्या होगी, इसे बनाया किसने होगा। आइये आज आपको बताते हैं दुनिया की पहली कार के बारे में, जिसके फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे।;

Update: 2023-04-30 08:43 GMT

World First Car: कार तो आपको जरूर पसंद होगी, कार से घूमना भी आपको काफी रोचक लगता होगा। लोग जानना चाहते हैं कि कौन सी कंपनी अपनी कौन सी नई कार लॉन्च (New Car Launched) करेगी। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो बजट के चलते पुरानी कारों की ओर रूख कर लेते हैं। अब पुरानी कारों का जिक्र किया है, तो बताते हैं कि दुनिया की सबसे पुरानी कार (World First Car) कौन सी है। दुनिया की पहली कार को देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस कार के फीचर्स देखकर आपका भी मन लगेगा कि काश, एक बार में इसमें सवारी कर पाता। तो चलिए बताते हैं कि दुनिया की इस पहली कार के बारे में।

कैसे चलती थी ये कार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे पहली कार आर्मी के लिए बनाई गई थी। यह कार पेट्रोल से नहीं बल्कि भाप से चलती थी। इस कार को आज से 254 साल पूर्व 1769 में फ्रांस के एक नागरिक ने बनाया था। इस कार को बनाने वाले व्यक्ति का नाम निकोलस जोसफ कगनोट (Nicolas Joseph Cugnot) था। लुक और डिजाइन में यह कार आज की कारों से बिल्कुल अलग थी। इस कार को पहले तो आर्मी के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे आम इंसानों के लिए भी बनाया जाने लगा।

कार की अधिकतम स्पीड 4.82 kmph

इस कार को चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल की नहीं, बल्कि कोयले की जरूरत पड़ती थी। जैसे पहले के जमाने में ट्रेन चलाने के लिए कोयले का इस्तेमाल किया जाता था, ठीक वैसे ही इस कार को भी चलाने के लिए कोयले का इस्तेमाल किया जाता था। दुनिया की पहली कार की अधिकतम स्पीड मात्र 4.82 kmph की थी। इस कार पर पांच टन तक वजन रखकर ट्रेवल किया जा सकता था। इस अद्भुत कार को बनाने के लिए लोहे का इस्तेमाल किया गया था। इस कार को लगातार एक घंटा 15 मिनट तक ही चलाया जा सकता था।

आज भी फ्रांस की म्यूजियम में है ये कार

बता दें कि अगर आप भी दुनिया की पहली कार को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फ्रांस जाना होगा। यह कार आज भी फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक म्यूजियम (Museum in Paris) में है। इस कार को Musee des Arts et Metiers में रखा गया है। प्रतिदिन हजारों लोग पेरिस पहुंचते हैं और दुनिया की पहली कार के साथ सेल्फी लेते हैं।

ये भी पढ़ें...137 साल पहले बनी थी दुनिया की पहली Bike, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

Tags:    

Similar News