Xiaomi लाया 'रिपब्लिक डे सेल', स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV और इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही बंपर छूट
शाओमी रिपब्लिक डे सेल लाइव हो चुकी है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस सहित कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।;
Xiaomi announces Republic Day Sale: देश के 74वें गणतंत्र वर्ष के जश्न को दोगूना करने के लिए Xiaomi "रिपब्लिक डे सेल" लेकर आया है। Xiaomi Republic Day Sale सेल 16 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान Mi.com पर उपलब्ध स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइस सहित Xiaomi और Redmi के प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है।
गणतंत्र दिवस सेल (Republic Day Sale) के दौरान शाओमी इंडिया अपने एमआई स्टोर ऐप (Mi Store app) पर एक्सक्लुजिव ऑफर दे रहा है। बैंक कार्ड्स और पेटीएम कैशबैक का भी लाभ मिल रहा है। बीच-बीच में कई डेली फ्लैश डील और "प्ले एंड विन" में Redmi Note 12 Pro, Redmi Smart TV 32 जैसे फ्री प्रोडक्ट जीतने का मौका है। Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन यूजर्स लिमिटेड समय के लिए "Exchange Hour" प्रमोशन का लाभ उठा सकते हैं, जो स्मार्टफोन में ट्रेडिंग करते समय Mi एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत स्मार्टफोन पर अतिरिक्त छूट प्रदान करता है।
Mi.com पर पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स लेटेस्ट स्मार्टफोन जैसे Redmi A1 और Redmi 11 Prime 5G को 3000 रुपये तक की छूट पर खरीद सकते हैं। Xiaomi Pad 5 और Redmi Pad टैबलेट क्रमशः 13500 रुपये और 8500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं। इस बीच Xiaomi और Redmi स्मार्ट टीवी पर 5150 रुपये तक की छूट है।
शाओमी रिपब्लिक डे सेल ऑफर (xiaomi republic day sale offer)
प्रोडक्ट | बिक्री कीमत | डिस्काउंट | ऑफर कीमत |
Redmi 10 (4GB+64GB) | 10,999 | 2,900 | 8,099 |
Redmi K50i (6GB+128GB) | 25,999 | 5,000 | 20,999 |
Xiaomi 12 Pro (8GB+256GB) | 62,999 | 18,000 | 44,999 |
Xiaomi Smart TV 5A 32 inches | 13,999 | 4,100 | 9,899 |
Xiaomi Smart TV X43 | 28,999 | 4,000 | 24,999 |
Redmi Smart TV 32 HD Ready | 13,999 | 5,000 | 8,999 |
Xiaomi Pad 5 (6GB + 128 GB) | 26,999 | 26,999 | 24,499 |
Redmi Pad (3GB + 64 GB) | 21,999 | 8,500 | 13,499 |
Xiaomi Smart Air Fryer (3.5L) | 8,999 | 2,700 | 6,299 |
Xiaomi Smart Band Pro | 3,999 | 2,500 | 1,499 |
Xiaomi Notebook Pro 120G | 76,999 | 4,000 | 72,999 |