Akshaya Tritiya 2019 : अगर आप भी इस दिन खरीदेंगे सोना, तो होगा लाभ, ऐसे जांचे प्योरिटी

अक्षय तृतीया 2019 (Akshaya Tritiya 2019) आज पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार, अगर कोई भी व्यक्ति आज के दिन सोने की खरीदी करता है, तो उसे बहुत लाभ होता है। साथ ही इस दिन लोग भगवान विष्णु और मां लक्षमी की पूजा करते हैं।;

Update: 2019-05-07 05:32 GMT

अक्षय तृतीया 2019 (Akshaya Tritiya 2019) आज पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार, अगर कोई भी व्यक्ति आज के दिन सोने की खरीदी करता है, तो उसे बहुत लाभ होता है। साथ ही इस दिन लोग भगवान विष्णु और मां लक्षमी की पूजा करते हैं। 




अक्षय तृतीया के दिन ज्यादातर लोग सोना खरीदते हैं, लेकिन सोना खरीदने से पहले लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि जौहरी खास त्योहार के अवसर पर लोगों को चूना भी लगा सकते हैं।



वहीं, अगर लोग 22 कैरेट सोने की मांग कर रहे हैं, तो जौहरी उन्हें 18 कैरेट का सोना थमा सकते है। तो हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप असली सोने को पहचान सकेंगे। चलिए जानते है कैसे आप असली सोने की पहचान कर सकते है......

ऐसे करें असली सोने की पहचान

1. सबसे पहले आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने से कभी आभूषण नहीं बन सकते है। आभूषण इसलिए नहीं बनता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना बहुत सॉफ्ट होता है। ज्यादातर सोने के आभूषण 22 कैरेट के बनते हैं।

2. सोना खरीदते वक्त लोगों को हॉलमार्किंग का भी ध्यान रखना जरूरी है। अलग-अलग कैरेट के सोने की हॉलमार्किंग भी एकदम अलग होती है और यह संख्या सोने की शुद्धता को तय करता है।




हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो के तहत काम करती है और यह मार्किंग सोने की शुद्धता की गारंटी देती है। वहीं, कुछ जौहरी बिना जांचे परखे ही सोने पर सरकारी हॉलमार्क नहीं लगाते हैं, तो ऐसे में सोने की शुद्धता को जांचना मुश्किल हो जाता है। अगर असली हॉलमार्क की बात करें तो यह हॉलमार्क तिकोना निशान का होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News