Petrol Diesel Price Cut: लगातार पेट्रोल डीजल की कीमत में आई भारी कटौती, अब इतना सस्ता हुआ तेल, जानें आज का रेट

बीते चार-पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दामों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं, इन दिनों में 10 पैसे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दिल्ली में डीजल के रेट में 7 पैसे की गिरावट हुई है, लेकिन पेट्रोल के दामों में चेंज नहीं आया है। साथ ही मुंबई में भी डीजल के डीजल के भाव में 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। हम आपको आज देश के बड़े शहरों में तेल की कीमत बताने जा रहे हैं।;

Update: 2019-08-20 04:53 GMT

लोगों के लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेल की कीमतों में उठा पठक का सिलसिला बीते चार दिनों से चल रहा है। देश के कई शहरों और राज्यों में आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी गई है। आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में डीजल की कीमत में भारी गिरावट हुई है और पेट्रोल के दाम पूरी तरह से स्थिर बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price : डीजल की कीमत हुई कटौती, पेट्रोल रहा स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

यह अनुमान लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में डीजल के दाम और भी घट सकते हैं। पेट्रोल के रेट में बदलाव नहीं होगा। वहीं, देश की दिग्गज तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल यानी क्रूड ऑइल में चेंज को ध्यान में रखकर यह कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है, लेकन डीजल के दाम में 7 पैसे की कटौती हुई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं और साथ ही डीजल की कीमत में भी 7 पैसे की कटौती हुई है।

सोमवार (19 अगस्त 2019) को भी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे की गिरावट हुई थी। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 7 पैसे और डीजल के दामों में 9 पैसे की कटौती हुई थी।

इसे भी पढ़ें :- Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव, जानें आज का अपने शहर का रेट चार्ट

ये हैं भारत के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल और डीजल की कीमत

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.84 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 65.11 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.50 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 68.26 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.62 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 68.79 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.61 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 67.49 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 74.26 रुपए प्रति लीटर, डीजल के रेट 67.30 रुपए प्रति लीटर है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News