आज से इन चीज़ों में होगा बड़ा बदलाव, सीधा आपकी जेब पर असर, जानें इसके बारे में
आज 1 जून 2019 है और इसके साथ ही आपकी जिन्दगी से जुड़ी इन 5 खास चीज़ों में बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार की तरफ से इन 5 चीज़ों में किए गए बड़े बदलाव का सीधा असर आप की जेब और बैंक अकाउंट पर पड़ सकता है।;
आज 1 जून 2019 है और इसके साथ ही आपकी जिन्दगी से जुड़ी इन खास चीज़ों में बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार की तरफ से इन चीज़ों में किए गए बड़े बदलाव का सीधा असर आप की जेब और बैंक अकाउंट पर पड़ सकता है।
इन पांच चीज़ों में आपकी जिन्दगी से जुड़े रोजमर्रा के काम है, जिसमें रसोई गेस, जीएसटी, ईएमआई, आर्मी कंटीन के समान की कीमत और बस में खास बटन शामिल हैं। आज से देश में इन पांच चीज़ों को लेकर नए नियम लागू हो जाएंगे।
वहीं, देश के दिग्गज बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लोगों के लिए क्रेडिट पॉलिसी लेकर आने वाली है, जिसमें ब्याज दर तय हो सकती है। तो आइए जानते हैं आपकी जिन्दगी से जुड़ी इन पांच चीज़ों के बारे में......
आज से इन चीज़ों में होगा बड़ा बदलाव
महंगी हो सकती है रसोई गैस
वैसे तो हर माह की तरह इस महीने भी रसोई गेस के नए दाम जारी होने वाले हैं। इससे पहले 1 मई 2019 को तेल कंपनियों ने रसोई गेस की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी की थी। तो दूसरी तरफ सब्सिडी वाले सिलिंडर में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। यह माना जा रहा है कि रसोई गेस की कीमत और भी बढ़ सकती है।
केरल में जीएसटी आपदा टैक्स होगा लागू
2018 में आई बाढ़ ने केरल के कई हिस्सों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केरल के पुनर्निर्माण के लिए कर विभाग ने आज से पूरे राज्य में जीएसटी आपदा टैक्स लगाने जा रहा है।
आयकर विभाग ने इस टैक्स को 5 प्रतिशत से ज्यादा वाले जीएसटी स्लैब वाले आइटम्स पर लगाएगा। वहीं, यह टैक्स पूरे 2 साल तक सेस एक फीसद की दर से वसुला जाएगा।
आर्मी कैंटीन का समान हुआ महंगा
1 जून 2019 यानि आज से आर्मी की कैंटिन का समान महंगा हो जाएगा। कैंटीन के समान की कीमते इसलिए महंगी हो जाएंगी, क्योंकि सीएसडी कैंटीन के खर्च को कम करने के लिए भारतीय सेना ने नया नियम पेश किया है। इसके तहत सैन्य अधिकारी 12 लाख रुपए तक का समान कैंटीन से खरीद सकते हैं।
ईएमआई होंगी कम
एक बार फिर से आरबीआई ब्याज दरों में कटौती करने की घोषणा कर सकती है। वहीं, आरबीआई द्विमासिक नीति का ऐलान 6 जून 2019 को किया जाएगा और इससे लोगों को सस्ती दरों में कर्ज मिल सकता है।
बसों होगा पैनिक बटन
सरकार देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन में पैनिक बटन का नियम लागू किया है। वहीं, डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में पैनिक बटन को लगाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में नई बसों का आगमन होगा।
पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई कमी
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है और डीजल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की कमी आई है और डीजल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है।
आरटीजीएस के समय में हुआ बदलाव
आरबीआई ने आरटीजीएस के समय में बड़ा बदलाव किया है। पहले आरटीजीएस यूजर्स सिर्फ शाम साढे चार बजे तक ही पैसे ट्रांसफर कर सकते थे, लेकिन अब आरबीआई ने इस समय सीमा को डेढ घंटा बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App