Gold And Silver Price: सोने और चांदी के दामों ने पकडी रफ्तार, इस रेट पर पहुंचा दोनों का भाव

सोने और चांदी के भाव में आया उछाल। अब इस भाव मार्केट में बिक रहे सोने और चांदी। निवेश के लिहाज से भी सुरक्षित हुआ गोल्ड और सिल्वर;

Update: 2020-03-21 02:09 GMT

Gold And Silver Price: सोने और चांदी के दामों में शुक्रवार को भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर से तेजी आ गई। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दामों में (Gold Price) शुक्रवार को 1395 रुपये तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम (Silver Price) 2889 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ गये हैं। मार्केट में अचानक सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी को देखकर सभी लोग हैरान है। हालांकि इसकी वजह भी है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का रहा यह भाव

शुक्रवार को राजधानी में सोने के दाम 1395 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 41705 रुपये हो गये। जानकारों के अनुसार वैश्विक कीमतों में आई तेजी के चलते सोने के भाव बढ़ गये है। वहीं गुरुवार को सोने दाम 40310 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किये गये थे। उधर चांदी के दामों में 2889 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद चांदी के दाम 38100 रुपये पर पहुंच गये। जबकि गुरुवार को चांदी के दाम 35211 रुपये प्रति किलोग्राम थे।

इस वजह से सोने और चांदी के भाव में आई तेजी

जानकारी के अनुसार लंदन और न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना हाजिर 30.80 डॉलर (2 फीसदी से अधिक) की मजबूती के साथ 1,502.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 30.30 डॉलर की बढ़त में 1,509.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव (Gold Price) को देखते हुए सुरक्षित निवेश के रूप में ग्राहकों के आने से इसकी डिमांड बढ़ गई। जिसके चलते सोने के दामों में अचानक तेजी दर्ज की गई है।  

Tags:    

Similar News