Incometaxindiaefiling: कुछ दिनों के बाद आपका पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा ही रह जाएगा, नहीं किया ये काम तो अभी करें
Incometaxindiaefiling : कुछ दिनों के बाद आपका पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा ही रह जाएगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पैनकार्ड प्लास्टिक का टुकड़ा ही बचे तो उसे कैंसिल होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा।;
कुछ दिनों के बाद आपका पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा ही रह जाएगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पैनकार्ड प्लास्टिक का टुकड़ा ही बचे तो उसे कैंसिल होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए बस आपको अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा।
अगर आप ऐसा कर चुके हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर ऐसा नहीं किया है तो जान लीजिए आप मुसीबत को बुलावा दे रहे हैं। पैन को आधार से लिंक करने की तिथि पिछले पांच बार से बढ़ रही है।
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से पैन को आधार से लिंक करने का यह आखिरी मौका होगा। अगर आपने यह नहीं किया है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अपने पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करें। पैन को आधार से लिंक करने के दो तरीके हैं। एक है एसएमएस के जरिए। दूसरा तरीका ऑनलाइन है।
SMS से पैन आधार लिंक
मोबाइल से भी आधार को पैन कार्ड के साथ लिंक किया जा सकता है। आपको SMS के जरिए अपने पैन से आधार को लिंक कराना होगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक किया जा सकता है। SMS भेजने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा।
सबसे पहले आपको अपने मैसेज बॉक्स में UIDPAN लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखना होगा। फिर स्पेस देकर अपना पैन नंबर लिखना होगा। इसके बाद इस मैसेज को आप 567678 नंबर या 56161 नंबर पर भेज दीजिए। इसमें आपको किसी भी तरह से लॉगिन की आवश्यक्ता नहीं होगी।
मान लीजिए आपका आधार नंबर 123456789101 है और पैन कार्ड नंबर ABDEF2234F है तो आप इस तरह लिखिए- UIDPAN 123456789321 ABCDE1234F और इसे दिए गए नंबर पर भेज दीजिए। आपको पैन-आधार लिंक का मैसेज आ जाएगा।
ऑनलाइन पैन-आधार लिंक करने का तरीका
ऑनलाइन तरीके से पैनकार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आपको www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। वहां पर आपको बांई ओर लिंक आधार कार्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। जहां पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में लिखा नाम डालना होगा। इसके बाद कैप्चा डालकर आगे बढ़ें। आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App