भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, जानने के लिए यहां करें क्लिक

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने महिला यात्रियों के लिए बड़ी और अहम घोषणा की है। इसके तहत अब रेलवे महिलाओं के लिए जनरल डिब्बे में अलग से गुलाबी रंग की सीटे देगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे सीटों के संग ट्रेन की एक बोगी को महिलाओं के लिए आकर्षित करेगा।;

Update: 2019-07-29 04:37 GMT

भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने यात्रियों की सुख-सुविधाएं देने के लिए लगातार काम करता रहता है। साथ ही यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं देने का प्रयास करता है। भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है, जिससे उनका सफर सुरक्षित होगा। भारतीय रेलवे अब गाड़ी में महिलाओं के लिए अलग से रिसर्व सीटें देगा और उन्हें आरामदायक सफर की सुविधा देगा।

ये भी पढ़ें :- खुशखबरी! मिनटों में मोबाइल से इस तरह बुक करें ट्रेन का जनरल टिकट

महिलाओं (Female) के लिए यह ऐलान र्वोत्तर सीमांत रेलवे ने किया है, इसके तहत रेलवे महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए जनरल डब्बें में गुलाबी रंग की सीटें देगा। इससे महिलाएं ट्रेन में भीड़ के समय अपने रिजर्व सीट की पहचान कर आराम से सफर कर सकेंगी।

गुलाबी सीटों के साथ भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए जनरल डिब्बों को गुलाबी रंग देगा और यह डिब्बा केवल महिलाओं के लिए ही आकर्षित होगा। भारतीय रेलवे के इस फैसले से देश की लाखों महिलाओं को फायदा होने वाला है। भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए न्यू बोंगाईगांव से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन के एक डब्बे को गुलाबी रंग दिया है और इसके अलावा मुरकॉन्गसेलेक ट्रेन को भी रंगा है।

ये भी पढ़ें :- Budget 2019 : आम बजट 2019 में रेलवे के लिए हो सकती हैं ये घोषणाएं, बुलेट ट्रेन पर होगी सभी की निगाहें

वहीं, एनआरएफ (NRF) ने भारतीय रेलवे के इस फैसले को महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी माना है। रेलवे के इस कदम से महिलाओं के लिए ट्रेन में सफर करना बहुत आसान और सुरक्षित हो जाएगा। आपको बता दें कि इसके साथ ही महिलाएं भीड़ में भी सीट को चुन सकेगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News