JIO का दिवाली धमाका ऑफर, लॉन्च किए 'All In One' प्लान्स
रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले धमाकेदार ऑल इन वन प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं, इस प्लान में 2 जीबी डेटा रोज, 1000 मिनट IUC कॉलिंग भी फ्री मिलेगी।;
रिलायंस जियो ने आज नए 'ऑल इन वन' प्लान्स की घोषणा कर दी है। नए प्लान्स पहले से अधिक किफायती हैं। ऑल इन वन प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही 1000 मिनट IUC कॉलिंग भी फ्री मिलेगी। IUC कॉलिंग का मतलब है ग्राहक अब जियो से दूसरे नेटवर्क पर 1000 मिनट तक फ्री बात कर सकेंगे। जियो से जियो पर कॉलिंग पहले से ही फ्री है।
आल इन वन प्लान्स तीन तरह के हैं। 222 रू, 333 रू और 444 रू के इन प्लान्स की वैलिडिटी अलग अलग है। जहां 222 रू वाले प्लान का वैलिडिटी पीरियड 1 महीने का है। वहीं 333 रू और 444 रू के प्लान्स की वैलिडिटी क्रमश: 2 महीने और 3 महीने है। सभी प्लान्स में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा।
साथ ही आपको सभी प्लान्स में 1000 मिनट IUC कॉलिंग भी मिलेगी। मतलब 1 महीने की वैलिडिटी वाले 222 रू के प्लान में आप1000 मिनट IUC कॉलिंग को 1 महीने में इस्तेमाल कर पाएंगे जबकि 333 रू और 444 रू वाले प्लान में यही 1000 मिनट IUC कॉलिंग 2 महीने और 3 महीने में ग्राहक उपयोग कर सकेगा।
क्या है खास
जियो का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्लान है 399 रू का है जिसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है।इसकी वैलिडिटी 3 महीने की है। अगर ग्राहक 3 महीने वाला प्लान लेना चाहता है तो वह 444 रू का प्लान भी ले सकता है। इस प्लान में 1.5 जीबी की जगह 2जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है।
यानी ग्राहक को अतिरिक्त 45 रू में 42 जीबी डेटा ज्यादा मिलेगा। लगभग 1 रू प्रतिजीबी की दर से। यह टेलीकॉम इंडस्ट्री में डेटा की सबसे कम कीमतें हैं। साथ ही ग्राहक को 1000 मिनट की IUC कॉलिंग भी फ्री मिलेगी। अगर IUC कॉलिंग को अलग से खरीदा जाता तो यह ग्राहक को 80 रू में पड़ता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App