LIC की अमूल्य जीवन 2 बेस्ट पॉलिसी, 16 हजार लगाकर उठाएं 50 लाख रुपए का लाभ
एलआईसी (LIC) की अमूल्य जीवन 2 प्लान 823 (Amulya Jeevan 2 Plan 823) में यदि आप सालाना 16 हजार का प्रीमियम भरते हैं तो आपको 50 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा, लेकिन नॉमिनी को मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिलेगा, आईए जानते हैं इस स्कीम के बारे में...;
देश की दिग्गज बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी एलआईसी (LIC) ने आम लोगों के लिए जीवन अक्ष्य, जीवन शांति और जीवन सरल के बाद अब अमूल्य जीवन 2 प्लान लॉन्च किया है, भारतीय जीवन बीमा निगम की इस पॉलिसी में सालाना 16,756 रुपए का प्रीमियम भरना होगा और नॉमिनी को डेथ बेनेफिट के साथ पूरी 50 लाख रुपए मिलेंगे। आइये जानते हैं एलआईसी की पॉलिसी अमूल्य जीवन 2 के बारे में पूरी जानकारी...
ये भी पढ़ें :- LIC Jeevan Saral पॉलिसी बनाएगी जीवन को सरल, कम प्रीमियम पर मिलेगा दोगुना लाभ
एलआईसी अमुल्य जीवन 2 पॉलिसी (LIC Amulya Jeevan 2)
इस कड़ी में एलआईसी ने अपनी एक और सबसे शानदार एलआईसी अमूल्य जीवन 2 (Amulya Jeevan 2) पॉलिसी को जारी किया है। जीवन बीमा निगम अमूल्य 2 पॉलिसी को 2 जनवरी 2014 में जारी किया था। वहीं, इस प्लान का नंबर 823 है।
जीवन बीमा निगम की अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी टर्म इंश्योरेंस प्लान है और यह रिस्क कवर करता है। यह स्कीम सम एश्योर्ड योजना है, लेकिन इसमें पॉलिसी धारकों को मैच्योरिटी बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे। यदि किसी कारणवश पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी की पूरी राशि के साथ डेथ बेनेफिट मिलेगा।
आप अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी को सम एश्योर्ड और पॉलिसी टर्म के हिसाब ले सकते हैं। यदि आप सम एश्योर्ड के साथ इस पॉलिसी को खरीदते हैं, तो इसमें आप अपने मुताबिक ही रकम को कवर कर सकते हैं।
इसमें आप कम से कम 25 लाख रुपए का प्लान चुन सकते हैं। वहीं, इस योजना का समय 5 से लेकर 35 वर्ष के बीच है। प्रीमियम पॉलिसी रकम, पॉलिसी धारक की उम्र और पॉलिसी टर्म के हिसाब से तय होता है। आप इस लिंक पर जाकर अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी के बारे में ज्यादा जान सकते हैं।
एलआईसी अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी से होने वाले लाभ (Amulya Jeevan 2 Benefits)
1. पॉलिसी धारक किफायती कीमत के साथ अधिक रस्क को कवर कर सकते हैं।
2. पॉलिसी की शुरुआत 25 लाख रुपए की बीमित राशि के साथ कर सकते है।
3. यदि पॉलिसी की अवधि में ही पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी धारक के नॉमिनी को डेथ बेनेफिट के साथ स्कीम की रकम दी जाएगी।
4. मैच्योरिटी के समय पॉलिसी धारक को किसी भी तरह का लाभ नहीं दिया जाएगा।
5. अमुल्य जीवन 2 पॉलिसी में धारा 80सी के तहत इनकम टैक्स में राहत दी जाएगी।
एलआईसी अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी के लिए योग्यता (LIC Amulya Jeevan 2 Eligibility Criteria)
1. पॉलिसी धारक इस पॉलिसी के तहत 25 लाख रुपए की बीमित रकम के साथ चुन सकते हैं। वहीं, इसकी कोई सीमा नहीं है।
2. इस पॉलिसी की अवधि 5 से लेकर 35 साल की हैं।
3. इस पॉलिसी को 18 से लेकर 60 वर्ष की उम्र के व्यक्ति खरीद सकते हैं।
4. यह पॉलिसी 90 वर्ष में मैच्योर हो जाती है।
5. इस पॉलिसी के प्रीमियम 6 महीने और सालाना भर सकते हैं।
इस उदहारण के साथ जानें एलआईसी अमूल्य जीवन 2 पॉलिसी (Amulya Jeevan 2 Example)
राम एलआईसी अमुल्य जीवन 2 स्कीम को 50 लाख रुपए की बिमित राशि को 25 वर्ष के लिए चुना है। पॉलिसी लेते वक्त राम की उम्र 35 वर्ष है। पॉलिसी की रकम के अनुसार, प्रीमियम की राशि 14,200 रुपए होगी, जिसमें कई टैक्स को जोड़ा जाएगा। इसके बाद राम को सालाना 16,756 रुपए का प्रीमियम भरना होगा।
25 वर्ष लगातार हर साल की शुरुआत में 16,756 रुपए का प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद ही राम पॉलिसी की बिमित राशि को अपने नाम कर सकेगा। किसी कारणवश राम की मृत्यु हो जाती है, तो इसके नॉमिनी को डेथ बेनेफिट के साथ पूरी 50 लाख रुपए मिलेंगे। लेकिन नॉमिनी को मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रीमियम का भुगतान रोकने पर क्या होगा
पॉलिसी धारक किसी वजह से प्रीमियम के भुगतान को रोक देता है, तो कंपनी उसे 30 दिन अतिरिक्त का वक्त देगी। यदि पॉलिसी धारक इस दिए गए समय में भी पॉलिसी का भुगतान नहीं करता है, तो कंपनी पॉलिसी को रद्द कर देगी। साथ ही पॉलिसी धारक स्कीम को दोबारा रिन्यू कर सकते हैं। इसके लिए पॉलिसी धारक को दो साल के अंदर ही प्रीमियम को ब्याज के साथ भरना होगा।
वहीं, पॉलिसी धारक अमूल्य जीवन पॉलिसी 2 को सरेंडर यानी वापस कर सकते हैं। साथ ही पॉलिसी धारक को किसी भी तरह का शुल्क नहीं भरना होगा। इसके अलावा पॉलिसी धारक इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- ये है LIC का सबसे सस्ता टर्म इंश्योरेंस प्लान 855, कम प्रीमियम पर मिलेंगे बड़े लाभ
अमूल्य जीवन 2 के लिए दस्तावेज (Amulya Jeevan 2 Documents)
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. पहचान पत्र
4. बिजली का बिल
5. राशन कार्ड
6. फोटोग्राफ
7. पानी का बिल
LIC Amulya Jeevan 2 Plan 823 Premium Calculator
नोट : अमूल्य जीवन 2 योजना के तहत पॉलिसी धारक इसको ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से खरीद सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से आप इस पॉलिसी को एलआईसी एजेंट के जरिए खरीद सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App