OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की डेट का हुआ ऐलान, इस दिन होगा लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने दो स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लेकर कई दिनों से चर्चा में बना हुआ था। साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लेकर कई सारी रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसमें फीचर्स और लॉन्च डेट शामिल थी।;
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने दो स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लेकर कई दिनों से चर्चा में बना हुआ था। साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लेकर कई सारी रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसमें फीचर्स और लॉन्च डेट शामिल थी।
लेकिन अब वनप्लस ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। वनप्लस अपने दोनों फोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को 14 मई 2019 को लॉन्च करने जा रही है और साथ ही इसको लेकर कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की है।
दरअसल, वनप्लस के दोनों स्मार्टफोन वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो की लॉन्च डेट को लेकर कई सारी जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की घोषणा की है। चीन की कंपनी वनप्लस ने लॉन्च डेट के साथ एक वीडियो में फोन के लुक को भी दिखाया है।
वैसे कई महीनों से वनप्लस 7 और 7 प्रो को लेकर कई सारी रिपोर्ट लीक हुई है, जिसमें इन दोनों फोन के कैमरे की जानकारी मिली है। लेकिन अब वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरियंट की जानकारी लीक हुई है।
वनप्लस अपने दोनों स्मार्टफोन्स को कई वेरियंट में लॉन्च करेगा, जिसमें 6 जीबी रैम के साथ 8 जीबी रैम शामिल होंगी। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज क्रमश 128 जीबी और 256 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने कहा है कि वनप्लस 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन दोनों ही 5 जी सर्विस से लैस होंगे और साथ ही कंपनी ने इन दोनों फोन में कई सारे खास फीचर्स दिए हैं।
OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की संभावित फीचर्स
1. कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है।
2. वनप्लस इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल और तीसरा 3 एक्स ऑप्टिकल जूम शामिल है। दूसरी तरफ कंपनी ने फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।
3. कंपनी इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दे सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App