Petrol Diesel Price : लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ इजाफा, जानें अपने शहर के रेट
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 25 मई 2019 यानि आज तीसरे दिन शनिवार को भी देश के महनगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की गई है।;
लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 25 मई 2019 यानि आज तीसरे दिन शनिवार को भी देश के महनगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने भी गुरुवार और शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं, लोगों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम और भी बढ़ सकते हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानि क्रूड ऑइल की कीमतों बदलाव की वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
आज भी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे की बढ़त हुई है और डीजल की कीमत में 12 पैसे का इजाफा हुआ है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। चलिए जानते है देश के बड़े राज्यो में पेट्रोल और डीजल की कीमत...
ये हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.53 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.57 रुपए प्रति लीटर है।
2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.14 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.95 रुपए प्रति लीटर है।
3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.25 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.37 रुपए प्रति लीटर है।
4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.60 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.33 रुपए प्रति लीटर है।
5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 73.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.74 रुपए प्रति लीटर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App