ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी नहीं हैं किसी अभिनेत्री से कम, जानें दोनों की प्रेम कहानी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के किले को ध्वस्त करने में कामयाब हो गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी कर दिया है। कमलनाथ मध्य प्रदेश के सीएम होंगे। कमलनाथ के सीएम बनने की घोषणा के बाद दिग्गज कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्ता कट गया है।;

Update: 2018-12-15 13:29 GMT
केंद्र में जिस समय मनमोहन सिंह की सरकार थी उस समय ज्योतिरादित्य केंद्रीय मंत्री रहे हैं। लेकिन उनका परिवार पहले से ही राजघराने से संबंध रखता है। प्रियदर्शिनी की संपत्तियां और जीवनशैली परियों के कहानियों के जैसी हैं। वह 400 कमरे वाले एक शाही महल में रहती हैं। 1874 में यह महल बना था। युरोपियन शैली से निर्मित इस महल का नाम जयविलास पैलेस है। इस महल की छत में सोने की कारीगरी की गई है। इस महल में 40 कमरों का एक म्यूजियम भी है। प्रियदर्शिनी इस म्यूजियम की ट्रस्टी भी हैं।

 

Tags:    

Similar News