Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

बुध ग्रह का गोचर 2 जून 2019 यानी रविवार सुबह 8 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 21 जून 2019 यानी शुक्रवार सुबह 02:19 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है।यह नौकरी ,व्यापार, बहन और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है। लेकिन अगर आप बुध के लिए कुछ उपाय करते हैं तो बुध की यह चाल आपका कुछ नही बिगाड़ पाएगी । बुध का मेष राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...;

Update: 2019-06-01 11:57 GMT

कर्क राशि के लिए उपाय

बुद्धि दाता ग्रह बुध का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में हो रहा है। यह भाव व्यय भाव भी कहलाता है। इस भाव में बुध के गोचर से आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में ना पड़ें नहीं तो धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस दौरान आपको प्रयास करने चाहिए। व्यायाम और अच्छे खानपान से आप कई शारीरिक समस्याओं से बच सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको संभलकर चलना होगा, विवाद की स्थिति बन सकती है। उपाय के रूप में आप श्री विष्णु मंदिर में शुद्ध गाय का घी चढ़ाएँ।



 


Tags:    

Similar News