Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

Mercury Transit 2019 Upay : बुध ग्रह का गोचर 21 जून 2019 यानी शुक्रवार रात 2 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है और 8 जुलाई 2010 को वक्री हो जाएंगे ।इसके बाद 30 जलाई 2019 यानी मंगलवार दोपहर 12:25 बजे तक वक्री अवस्था में पुन: मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है।;

Update: 2019-06-20 11:34 GMT

मेष राशि के उपाय

बुध का गोचर मेष राशि के चौथे भाव में हो रहा है। कुंडली के चौथे भाव को सुख भाव भी कहा जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा।। कुंडली का चौथा भाव माता ,सुख और संपत्ति का भाव भी कहलाता है। बुध का परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम देगा। परिवार में माता की सेहत खराब हो सकती है। इस समय आपकी मेहनत रंग लाएंगी। आपके अपनी नौकरी में प्रोमशन मिल सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन इस समय आपके प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में आप बुधवार के दिन ब्राह्मणों को फल दान कर सकते हैं।



 


Tags:    

Similar News