Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय
Mercury Transit 2019 Upay : बुध ग्रह का गोचर 21 जून 2019 यानी शुक्रवार रात 2 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है और 8 जुलाई 2010 को वक्री हो जाएंगे ।इसके बाद 30 जलाई 2019 यानी मंगलवार दोपहर 12:25 बजे तक वक्री अवस्था में पुन: मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है।;
कन्या राशि के उपाय
बुध का गोचर कन्या राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है। कुंडली के ग्यारहवें भाव को आय भाव भी कहा जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपकी आय को प्रभावित करेगा।। कुंडली का ग्यारहवें से आय ,इच्छांए और बड़े भाई का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपकी आय में वृद्धि करेगा। इस समय समाज में आपका मान -सम्मान बढ़ेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो हो सकता है कि आप उसके साथ कहीं घूमने जाएं। इस समय आप अपने अंदर एक अलग प्रकार की ऊर्जा को महसूस करेंगे। उपाय के तौर पर आप बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’ का जप करें।