Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

Mercury Transit 2019 Upay : बुध ग्रह का गोचर 21 जून 2019 यानी शुक्रवार रात 2 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है और 8 जुलाई 2010 को वक्री हो जाएंगे ।इसके बाद 30 जलाई 2019 यानी मंगलवार दोपहर 12:25 बजे तक वक्री अवस्था में पुन: मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है।;

Update: 2019-06-20 11:34 GMT

तुला राशि

बुध का गोचर तुला राशि के दसवें भाव में हो रहा है। कुंडली के दसवें भाव को काम का भाव कहा जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा।। कुंडली के दसवें भाव से काम , समाज में प्रतिष्ठा आदि का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस समय आपको अपने काम से जुड़ा कोई ऐसा संदेश मिल सकता है। जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। तुला राशि वालों को इस समय पारिवारिक स्तर पर भी काफी लाभ मिलेगा। इस समय परिवार का वातरवरण काफी सुखद रहेगा। उपाय के रूप में आप बहन अथवा चाची को कोई उपहार भेंट करें।



 


Tags:    

Similar News