Mercury Transit 2019 : बुद्ध का परिवर्तन, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जानें बुद्ध का राशि के अनुसार उपाय
बुध ग्रह का गोचर 18 मई 2019 यानी शनिवार के दिन रात 11:25 बजे मेष राशि से वृष राशि में हो रहा है और 2 जून 2019 यानी रविवार को सुबह 12:08 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध को विशेष रूप से व्यापार का कारक माना जाता है। बुध को धन का कारक भी माना जाता है। रिश्तों की बात करें तो बुध को बुआ और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध का वृषभ राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...;
मकर राशि के उपाय
मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। कुंडली में पांचवें भाव से शिक्षा और प्रेम संबंध आदि का विचार किया जाता है। बुध का मकर राशि वालों के लिए यह परिवर्तन उनके प्रेम संबंधो को प्रभावित करेगा। अगर आप अपनी उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो इस समय आपका प्रयास सफल हो सकता है। इस समय आपके अपने पार्टनर के साथ प्रेम संबंध और भी मधुर होंगे। समय अनुकूल है इसका भरपूर लाभ उठांए। उपाय के तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का जाप करें।