Mercury Transit 2019 : बुद्ध का परिवर्तन, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जानें बुद्ध का राशि के अनुसार उपाय
बुध ग्रह का गोचर 18 मई 2019 यानी शनिवार के दिन रात 11:25 बजे मेष राशि से वृष राशि में हो रहा है और 2 जून 2019 यानी रविवार को सुबह 12:08 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध को विशेष रूप से व्यापार का कारक माना जाता है। बुध को धन का कारक भी माना जाता है। रिश्तों की बात करें तो बुध को बुआ और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध का वृषभ राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...;
सिंह राशि के उपाय
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर दसवें भाव में हो रहा है। कुंडली में दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। बुध का सिंह राशि वालों के लिए यह परिवर्तन उनके कार्यश्रेत्र को दर्शाता है। इस समय आपके कार्य को उच्च अधिकारियों द्वारा सरहाया जा सकता है। जिसकी वजह से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। बुध के इस गोचर की वजह से आपको अपने बड़े भाई -बहनों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी शांति का वातावरण बना रहेगा। उपाय के तौर पर बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।