Mercury Transit 2019 : बुद्ध का परिवर्तन, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जानें बुद्ध का राशि के अनुसार उपाय

बुध ग्रह का गोचर 18 मई 2019 यानी शनिवार के दिन रात 11:25 बजे मेष राशि से वृष राशि में हो रहा है और 2 जून 2019 यानी रविवार को सुबह 12:08 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध को विशेष रूप से व्यापार का कारक माना जाता है। बुध को धन का कारक भी माना जाता है। रिश्तों की बात करें तो बुध को बुआ और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध का वृषभ राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...;

Update: 2019-05-17 09:40 GMT

मेष राशि के उपाय

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके दूसरे भाव में हो रहा है। कुंडली में दूसरे भाव से वाणी , धन और परिवार का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन मेष राशि वालों की वाणी में साकारत्मकता लाएगा। इस समय आपकी वाणी सभी को प्रभावित करने वाली होगी। बुध के परिवर्तन के कारण आपको धनलाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ भी इस समय आपका सामंजस्य अच्छा होगा। भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। उपाय के रूप मेे आप किसी ब्राह्मण को शुद्ध घी का दान कर सकते हैं।



 


Tags:    

Similar News